महाष्टमी के दिन दुर्गा मंदिरों में डलिया चढ़ाने एवं खोईचा भरने को लेकर उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़

रजौन (बांका): रजौन प्रखंड क्षेत्र के सभी दुर्गा मंदिरों में नवरात्रि के आठवें दिन शक्ति स्वरूपिणी मां महागौरी की पूजा अर्चना की गई। महाष्टमी पूजा के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है घर में पूजा पाठ के साथ ही पूजा पंडालों में भी विशेष पूजा अर्चना की। महाष्टमी को लेकर बुधवार की सुबह से ही मां दुर्गे के लिए प्रखंड क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों में काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दिन भर पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। इस दौरान सुबह से ही महाष्टमी को लेकर डलिया चढ़ाने एवं खोईचा भरने उमड़ी महिला श्रद्घालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान देर शाम तक लोगों ने मंदिरों में डलिया चढ़ाकर पूजा-अर्चना की और माता से मन्नते मांगी। महाष्टमी की पूजा के साथ सिंहनान, पुनसिया, रजौन, चिलकावर, राजावर, रुपसा, रानीटीकर, खरवा, मड़नी, मालती, मिर्जापुर सहित अन्य सभी दुर्गा मंदिरों के पूजा पंडालों में मेला की भी शुरुआत हो गई। अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को अष्टमी पर भक्तों की भारी भीड़ रही। मेला को लेकर बच्चों में काफी उत्साह है। पूजा पंडालों में भीड़ को देखते हुए महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई थी। रजौन मोदी हाट दुर्गा मंदिर सहित सभी मंदिरों में पूजा समिति के सभी सदस्य महिला श्रद्धालुओं के पूजन व्यवस्था में लगातार तत्पर दिख रहे थे। इस दौरान सीओ मु. मोइनुद्दीन, पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार एवं थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान, नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु.नसीम खां सहित अन्य पुलिस बल पूजा पंडालों का जायजा ले रहे थे। पुनसिया रजौन, बाराहाट एवं धोरैया तीन प्रखंड थाना क्षेत्र का बॉर्डर रहने की वजह से अति संवेदनशील मानते हुए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ जिले एवं प्रखंड के वरीय प्रशासनिक अधिकारी लगातार कैंप कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश पर सीसीटीवी के माध्यम से भी असामाजिक तत्वों के बीच निगरानी रखी जा रही है। गुरुवार को सुबह से ही मंदिरों में बलि चढ़ाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पुनसिया बाजार दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष अनिल रजक, उपाध्यक्ष बब्लेश केसरी सहित बाजार के युवक, पूजा समिति सदस्य गण एवं पूरे बाजारवासी तत्पर दिख रहे हैं। रजौन मोदी हाट में दुर्गा मेला के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना टीकाकरण शिविर लगाकर महाष्टमी के दिन लगभग दो दर्जन लोगों को टीका लगाया गया।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post