महाष्टमी को लेकर मोदी हाट रजौन दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़

रजौन (बांका):बुधवार को रजौन बाजार स्थित मोदी हाट दुर्गा मंदिर परिसर में महाष्टमी को लेकर मां के दरबार में भक्तों की लंबी कतार दिनभर लगी रही। इस अवसर पर महिला श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को डलिया चढ़ाकर सदा सुहागन होने की कामना की। मंदिरों में मां महाष्टमी की विधिवत पूजा के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी महिला, पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्ग सभी मां दुर्गा की पूजा में लीन हो गए। मन्नत पूरी होने पर कई श्रद्धालु अपने घरों से निकलकर स्थानीय दुर्गा मंदिरों में पूजा अर्चना किया। बुधवार को महाष्टमी की पूजा को लेकर मां का दरबार भक्तों से भरा रहा। मंदिर परिसर में मेला को लेकर दुकानें सज गई है। जिसको लेकर लोग जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। सबसे ज्यादा भीड़ मिठाई दुकानों पर थी। अध्यक्ष प्रीतम कुमार राव, उपाध्यक्ष अवधेश साह व राजकिशोर साह, सचिव संजय कुमार, उप सचिव शंभू प्रसाद सिंह और प्रयाग साह पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मुस्तैद हैं।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post