मेले में आए श्रद्धालुओं को पूजा पंडाल में शिविर लगाकर लगाया गया कोरोना टीका

रजौन (बांका): विभागीय आदेश पर दुर्गा पूजा को लेकर बुधवार को रजौन मोदी हाट मंदिर प्रांगण में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन शिविर लगाकर आए हुए श्रद्धालुओं को टीका लगा रहे हैं। इस दौरान पूजा पंडालों में माइकिंग कर जो अभी तक वैक्सीन नहीं लिए हैं उसे वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इस दौरान मेला में आए श्रद्धालुओं को कोविड शील्ड और कोवैक्सीन का पहला और दूसरा डोज लगाया जा रहा था। इस दौरान कई श्रद्धालु टीका लगाते हुए देखे गए। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि पूजा पंडालों में शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को टीका लगाया जा रहा है। बुधवार को करीब दो दर्जनों लोगों को टीका लगाया गया।
रिपोर्ट :केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post