रजौन (बांका):बिहार पंचायत चुनाव 2021 तीसरे चरण का रजौन प्रखंड में 259 मतदान केंद्रों पर होनी है। इसके लिए डीएम सुहर्ष भगत एवं एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने शुक्रवार अपराहन रजौन प्रखंड मुख्यालय आईटी भवन पहुंच कर सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं रजौन, नवादा थानाध्यक्ष, पुलिस इंस्पेक्टर के साथ चुनाव तैयारियों का विस्तृत समीक्षा की है। डीएम सुहर्ष भगत एवं एसपी अरविंद कुमार गुप्ता निष्पक्ष निर्भीक एवं भयमुक्त वातावरण पंचायत चुनाव तैयारियों से संबंधित जानकारी ली।डीएम एवं एसपी ने बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजकुमार पंडित, सीओ मु. मोइनुद्दीन सहित पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, रजौन थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान, नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु. नसीम खां से अब तक शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव कराने से संबंधित निरोधात्मक कार्रवाई की जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन थानाध्यक्ष द्वारा 73 शास्त्रों की जब्ती, दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के साथ करीब 2500 व्यक्तियों पर निरोधात्मक कार्रवाई, 63 व्यक्तियों पर सीसीए, नासा 87 व्यक्तियों पर बंध पत्र, आचार संहिता उल्लंघन के विरुद्ध तीन व्यक्तियों पर मामला दर्ज किए जाने की जानकारी दी। नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु. नसीम खां ने नवादा सहायक थाना अंतर्गत पड़ने वाले चार पंचायत में से दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 110 के तहत 54, दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के तहत 922, सीसीए के तहत 8 व्यक्तियों पर कार्रवाई, बंधपत्र 867 पर कार्रवाई की जा चुकी है। नवादा सहायक थाना अंतर्गत 33 शस्त्र धारक है। सत्यापित करने के क्रम में 6 मृत, 13 शस्त्र थाना में जमा करवाया जा चुका है, 4 शस्त्र धारक बैंक गार्ड के रूप में तैनात है। समीक्षा बैठक के क्रम डीएम एवं एसपी ने वारंटियों एवं बूथों पर गड़बड़ी फैलाने बाले चिन्हित सूचीबद्ध व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाने के लिए आदेश दिया गया है। समीक्षा बैठक के क्रम में आए डीएम ने आईटी भवन परिसर आने के क्रम में कीचड़ युक्त पहुंच पथ की सबसे खराब हालत एवं आईटी भवन परिसर की साफ-सफाई कूड़े आदि को पाकर बीडीओ की जमकर फटकार लगाई है। समीक्षा बैठक के क्रम में वरीय उपसमाहर्ता सत्येंद्र कुमार, सीडीपीओ सुनीता कुमारी, ओडीएफ कोऑर्डिनेटर नेहा झा, सेक्टर मजिस्ट्रेट नवादा इंटर स्तरीय प्रधानाध्यापक विनोद कुमार,राष्ट्रीय इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय धौनी हेड मास्टर कुमार दिनकर, उदय कांत मंडल, सिंहनान हाई स्कूल हेड मास्टर कृत्यानंद पोद्दार, पंचायत सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव, राजेंद्र चौधरी, रवि पोद्दार, बालमुकुंद यादव,धौनी आदर्श मध्य विद्यालय हेड मास्टर प्रदीप कुमार सहित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित थे। डीएम एवं एसपी ने रजौन आने के क्रम में इंग्लिश मोड़ पुनसिया सड़क मार्ग पर 3 ओवर लोडिंग भारी वाहनों को जब्त करते हुए प्रखंड परिसर में लगवाया है।
रिपोर्ट: केआर राव