रजौन (बांका): एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय सीनियर सिटीजन दिवस के अवसर पर रजौन थाना रोड स्थित बिहार पेंशनर प्रखंड कार्यालय परिसर में रजौन इंडियन इलाहाबाद बैंक द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के क्रम में उपस्थित पेंशनरों एवं सीनियर सिटीजन वरिष्ठ नागरिकों को बैंकिंग उत्पाद के बारे में जानकारी दी गई। रजौन इंडियन इलाहाबाद बैंक वरीय मैनेजर राकेश कुमार यादव ने वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनरों को नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम, वीपीआई, आईएनडी, ओएएस आईएस आदि डिजिटल इंडिया के बारे में विस्तृत तौर पर जानकारी दी। वरीय बैंक प्रबंधक राकेश कुमार यादव ने बताया सेमिनार में पेंशनरों एवं सीनियर सिटीजन को बैंकिंग फ्रॉड से बचने के लिए भी हर तरह से जानकारी दी गई। इस मौके पर बैंक प्रबंधक के अलावा सहायक प्रबंधक दुर्गेश रंजन, पेंशनर समाज अध्यक्ष सुरेश्वर प्रसाद सिंह, नरेश पांडेय, अर्जुन दास सहित वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राव