सर्पदंश से मासूम बच्ची की मौत

रजौन (बांका):सहायक थाना नवादा बाजार अंतर्गत खरौनी गांव में बीते गुरुवार देर संध्या को सांप के काटने से एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रखंड अंतर्गत खरौनी गांव निवासी दीपक दास की पुत्री सोनाली कुमारी (3 वर्ष) घर में खेलने के क्रम में किसी चीज के काटने से बच्ची मूर्छित हो गई। इसके बाद आनन-फानन में घर वालों ने डॉक्टर को दिखाने के लिए ले जाने लगे इसी क्रम में रास्ते में ही सोनाली की मौत हो गई। जिससे आशंका जाहिर की जा रही है कि जहरीले सांप के डसने से ही मासूम बच्ची का मौत हुआ है। जिसको लेकर माता और पिता का रो रो कर बुरा हाल है। मासूम बच्ची को खोने के गम में मां दहाड़ मार कर रोने लगी। सर्पदंश से बच्ची की मौत पर खरौनी गांव में मातम पसर गया।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post