बांका (चांदन):गांधी जयंती के अवसर पर चांदन प्रखंड मुख्यालय के गांधी चौक पर नव निर्मित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें चुनाव आचार संहिता सहित कोविड नियम का पालन करते हुए सारा कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस अवसर पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।इस अवसर पर प्रामर्शी समिति के अध्यक्ष रविश कुमार, उमाशंकर पांडेय,विनोद पांडेय,नरेंद्र सिंहा, कैलाश,आशुतोष,किसुन मिस्त्री,कलीम अंसारी,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके अलावे सर्वोदय संस्था में भी गांधी जी की प्रतिमा पर संस्था के सदस्य और पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया।