कानपुर :- सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी जी की 152 वी जयंती पर कानपुर नगर निगम द्वारा 170 घंटे अनवरत रहा। यह अभियान कानपुर की महापौर प्रमिला पाण्डेय की निगरानी में हो रही थी।नगर निगम आयुक्त शिवशरणप्पा मौके पर सफाई का जायजा लेने पहुंचे हुए थे।170 घंटे अखंड सफाई उत्सव में अधिकारी, कर्मचारी स्वच्छता की रौनक लाने में जूझ रहे मनोज पाल,देवेंद्र सिंह,अशोक,सुनील, बलराज,राजीव और बुलंदशहर से आई हुई एनजीओ ने गांधी जी का भेस लेकर नगर निगम का हाथ जुटाकर अपना काम निखारने में लगे हुए थे। स्वच्छता की रौनक दिखाई देने पर आचार्य नगर निवासी शिखर सक्सेना , हेमन्त,राहुल, शिवांगी सक्सेना,अनिकेत पटेल आदि लोगों ने नगर निगम और एनजीओ की प्रशंसा कर रहे थे। अखंड सफाई उत्सव का प्रारंभ 25 सितंबर 2021 को हुआ था जिसका समापन बापू की 152 वी जयंती पर रविवार प्रातः 10 बजे होगा। शनिवार की देर रात भर जूझते दिखे। नगर निगम के सफाई कर्मचारी कानपुर की एक - एक गलियों को रौनक से भर दिया।
रिपोर्ट : जय श्रीवास्तव संवाददाता कानपुर उत्तर प्रदेश