15 बालू लदी ट्रैक्टर के साथ-साथ 2 ओवरलोडेड ट्रक एवं एक हाईवा किया गया जब्त, 3 हजार सेफ्टी बालू किया गया जब्त

रजौन (बांका): थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर-हंसडिया सड़क मार्ग सहित बालू घाटों से जिला खान निरीक्षक अवधेश कुमार और संजय प्रसाद ने रजौन पुलिस के नेतृत्व में छापेमारी कर 15 अवैध बालू लदे ट्रैक्टर सहित दो ओवरलोडेड ट्रक एवं एक हाईवा को जब्त किया। जब्त सभी वाहनों को थाना के संरक्षण में रखा गया है। इस बड़ी कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया। वहीं इसी दौरान देर रात को जिला  खान निरीक्षक ने प्रखंड के मझौनी बालू घाट स्थित आम बगीचा के समीप पुलिस बल के साथ छापेमारी कर 3 हजार सीएफटी अवैध बालू जब्त किया गया। इस छापेमारी अभियान में जिला खान निरीक्षक अवधेश कुमार व संजय प्रसाद एवं काफी संख्या में पुलिस बल उपस्थित थे।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post