पितृ पक्ष पर पूर्वजों की याद करते हुए किया तर्पण

रजौन (बांका):रजौन थाना स्थित गायत्री मंदिर परिसर में शनिवार को गायत्री परिवार की ओर से पूर्वजों की याद में आश्विन मास कृष्ण पक्ष एकादशी के शुभ अवसर पर तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर पूर्वजों को हवन यज्ञ के साथ-साथ तर्पण किया गया। तर्पण एवं हवन कार्यक्रम में डीएन सिंह कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर जयकुमार राणा, सेवानिवृत्त व्याख्याता डॉ. प्रताप नारायण सिंह, बद्री प्रसाद सिंह, किशोर प्रसाद साह, वीरेंद्र कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार साह सहित काफी संख्या में गायत्री परिवार एवं पूर्वजों को तर्पण करने वाले श्रद्धालु उपस्थित थे। गायत्री परिवार के डॉक्टर प्रताप नारायण सिंह ने बताया पितृ पक्ष में पूर्वजों को याद करने से घर परिवार में सुख अमन चैन आदि का वातावरण का संचार होता है। गायत्री विधि विधान के अनुसार पूर्वजों को याद करते हुए पितृ पक्ष के आश्विन मास कृष्ण पक्ष एकादशी के शुभ अवसर पर तर्पण करने से पूर्वजों का असीम कृपा का पात्र होता है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post