गांधी - शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर 35 सौ लोगो को लगाया गया टीका

रजौन (बांका): 2 अक्टूबर दिन शनिवार को महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर शनिवार को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 36 जगहों पर टीकाकरण शिविर का आयोजन कर 35 सौ लोगों को टीका लगाया गया। टीका लगाने के बाद 30 मिनट तक लाभुकों को डॉक्टर की देखरेख में रखा जा रहा था। इस दौरान कोविड शील्ड और कोवैक्सीन का पहला और दूसरा डोज लगाया गया। गांधी एवं शास्त्री जयंती को लेकर प्रखंड के सभी पंचायतों में शिविर लगाकर वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया था। जिसको लेकर एक दिन पूर्व से ही वाहन के माध्यम से माइकिंग कर वैक्सीनेशन के प्रति सभी पंचायत में पहुंचकर वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इसको लेकर आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी द्वारा भी डोर टू डोर घर-घर जाकर वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर 35 सौ लोगों को टीका लगाया गया है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post