पंचायत चुनाव को लेकर रजौन में वाहन जांच अभियान के साथ-साथ वाहन जब्ती अभियान प्रारम्भ

रजौन (बांका):पंचायत चुनाव को सफल बनाने एवं शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने के लिए शनिवार को रजौन पुलिस प्रशासन ने भागलपुर-हंसडिया सड़क मार्ग पर जगह-जगह वाहन जांच अभियान चलाकर वाहन को जब्त करते हुए कई वाहन से फाइन भी वसूला। इस दौरान जगदीशपुर रायपुरा केमिकल फैक्ट्री, थाना चौक, प्रखंड मुख्यालय के समीप, पुनसिया बाजार में रजौन थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल कार समेत सभी वाहनों की जांच बारीकी से की गई। साथ ही वाहनों पर सवार यात्रियों की भी तलाशी ली गई। ताकि चुनाव में पैसों का खेल को रोका जा सके। शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहनों की डिक्की खोल कर सघन जांच की गई। इस दौरान हेलमेट ड्राइवरी लाइसेंस एवं नेताओं की कमी पाए जाने वाले दर्जनों वाहनों से 5 हजार जुर्माने की राशि वसूली गई। वहीं इस दौरान पंचायत चुनाव को संपन्न कराने को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर वाहन कोषांग की ओर से कई दर्जन चार पहिया वाहनों को जब्त कर प्रखंड मुख्यालय परिसर में लगा दिया गया है। उक्त जब्त वाहन का चुनाव कार्य में लगाया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान थाना अध्यक्ष, प्रखंड प्रधान सहायक मु. हसनैन फारुकी, वाहन कोषांग में प्रतिनिधि अंचल नाजिर संतोष कुमार सिंह, राजीव रंजन, गणेश कुमार सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस बल उपस्थित थे।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post