ईवीएम कमिश्निंग का कार्य लगातार तीसरे दिन भी रहा जारी

रजौन (बांका):तीसरे चरण में 8 अक्टूबर मतदान को लेकर डीएन सिंह कॉलेज परिसर में शनिवार तीसरे दिन भी ईवीएम कमिश्निंग का कार्य ईवीएम इंजीनियर रमन कुमार द्वारा कराया जा रहा था। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राज कुमार पंडित ने बताया ईवीएम कमिश्निंग का कार्य कॉलेज परिसर में 30 टेबल पर करवाया जा रहा है। प्रत्येक टेबल के मॉनिटरिंग के लिए रजौन प्रभारी पदाधिकारी सह जिला मत्स्य पदाधिकारी संजय कुमार किस्कू, एआरओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश प्रसाद सिन्हा,प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार भारती, प्रखंड कृषि समन्वयक मनजीत सिंह पटेल एवं जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी हर टेबल पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बीडीओ ने बताया जिला परिषद एवं मुखिया के पदों का ईवीएम कमिश्निंग का कार्य पूर्ण करा लिया गया है। शनिवार को मध्यान भोजन के बाद पंचायत समिति सदस्यों के पदों का ईवीएम कमिश्निंग का कार्य करवाया जा रहा है।30 ईवीएम कमिश्निंग टेबल के लिए शिक्षकों, आवास सहायक, तकनीकी प्रबंधकों सहित 90 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बीडीओ ने बताया ईवीएम कमिश्निंग पूरी कर लेने तक यह प्रक्रिया जारी रहेगा। इस मौके पर बीआरपी संजय कुमार झा, मध्य विद्यालय नवादा के हेड मास्टर गोपाल मंडल, खैरा मध्य विद्यालय हेड मास्टर जयशंकर प्रसाद सिंह, संतोष कुमार, रामविलास सिंह,श्यामसुंदर ठाकुर,मनोहर चौधरी, अशोक सिंह,अमरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार,सोपेन कुमार राय, शंभूनाथ भारती आदि शिक्षक ईवीएम कमिश्निंग में युद्ध स्तर पर लगे हुए देखे गए। बीडीओ  बीडीओ स्वयं डीएन सिंह कॉलेज में ईवीएम कमिश्निग कार्य के लिए लगातार कैंप करते दिख रहे थे।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post