(बांका) 2 अक्टूबर दिन शनिवार को गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समर्पित जन सुरक्षाहित में दुर्घटना एवं जीवन बीमा सहित अटल पेंशन योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना से आम जनता को जोड़ने के लिए इलाहाबाद इंडियन बैंक ने भागलपुर अंचल अंतर्गत सभी जिलों में विभिन्न शाखाओं एवं बैंक मित्रों की सहायता से कैंप का आयोजन किया, जिसमें ग्राहकों एवं ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन के तहत जुड़ने एवं विविध सुरक्षा बीमा योजनाओं से जुड़ने के लिए कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इसी क्रम में इंडियन बैंक के भागलपुर अंचल प्रमुख राजीव कुमार राय ने रजौन के करसानी गांव में आयोजित किए गए कैंप में भाग लिया एवं ग्रामीणों को जन सुरक्षा योजनाओं के बारे में बताया। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा अटल पेंशन योजना सुकन्या समृद्धि योजना आदि के बारे में सभी ग्रामीणों को विस्तार से बताया गया एवं इन सुविधाओं का लाभ जनहित को मिल सके इसके लिए अधिक से अधिक संख्या में ग्राहकों को जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अंचल कार्यालय भागलपुर से वरीय प्रबंधक, राजीव कुमार राय, रजौन शाखा के वरीय प्रबंधक राकेश कुमार, प्रबंधक दुर्गेश रंजन एवं बैंक मित्र भी मौजूद रहे। अंचल प्रमुख महोदय ने बताया कि भागलपुर अंचल अंतर्गत कुल 13 जिलों में आयोजित शनिवार को जन सुरक्षा कैंप में कुल 1200 से अधिक लोगों को उपरोक्त विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया।
रिपोर्ट: केआर राव
Tags
बांका