95 बोतल शराब के साथ कार सहित दो युवक गिरफ्तार 

 बांका:चांदन देवघर पक्की सड़क पर वाहन जांच के दौरान एक सेंट्रो कार से 95 बोतल शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि रोजाना की तरह पाण्डेयडीह मोड़ पर स अ नि मुखराम सिह वाहन जांच कर रहे थे। उसी समय देवघर की ओर से एक सेंट्रो कार को रुकने का इशारा करने पर वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला इसकी सूचना थाने देने के बाद थाना के बाहर ही उस वाहन को रोक कर जांच किया गया तो उसमें रॉयल प्लेयर  71 बोतल औऱ डेनिश 24 बोतल 350 औऱ 375 एमएल का शराब बरामद किया गया।उस वाहन से सोनू कुमार और नंदन कुमार दोनों ग्राम औऱ थाना बरही हजारीबाग को गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने एक रिस्तेदार के घर शराब लेकर भागलपुर जा रहा था। दोनों के पास से दो मोबाइल जप्त किया गया है। थानाध्यक्ष के अनुसार दोनों गिरफ्तार युवक पर मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर बांका जेल भेज दिया गया है


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post