बांका: बेलहर थाना अंतर्गत बघुनियाँ गांव से पुलिस व एसएसबी के सयुक्त कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी को देसी मास्केट, एक नाईन एमएम की एक पिस्टल व बीस जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर बताया कि सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि बेलहर थाना के बघुनियाँ गांव के संतोष सिंह अपने घर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। जिसके तहत पुलिस व एसएसबी टीम ने संतोष सिंह के घर पर छापेमारी की। जिसमें हथियार-कारतूस के साथ संतोष सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। संतोष सिंह पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। इधर, कुछ दिनों से ये अबैध बालू उठाव के धंधे में संलिप्त रहा करता था। पुलिस संतोष सिंह से अन्य कई मामले में पूछताछ कर रही हैं। इस मौके एएसपी अभियान अयोध्या प्रसाद सिंह, बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह, एसएसबी अधिकारी, बेलहर थानाध्यक्ष विनोद कुमार आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राव