चौथे दिन भी पंचायत चुनाव को लेकर जारी रही वाहनों की धरपकड़

रजौन, बांका : प्रखंड क्षेत्र में तीसरे चरण में 8 अक्टूबर को 259 मतदान केंद्रों पर पंचायत चुनाव होना है। जिसको लेकर चुनाव निमित्त कराने को लेकर 324 वाहनों की जरूरत है। इसी क्रम में लगातार चौथे दिन सोमवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग स्थित प्रखंड मुख्यालय के समीप एवं कई स्थानों पर पुनसिया  सड़क पर ही कैंप करते हुए  काफी संख्या में पुरुष एवं महिला सशस्त्र बलों चौकीदारों के सहयोग से अंचलाधिकारी मोइनुद्दीन, बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजकुमार पंडित, थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान, अंचल नाजिर संतोष कुमार सिंह, प्रतिरूप विकास मित्र निरंजन हरिजन निराला, घनश्याम दास, अशोक दास आदि पुलिस बल के साथ चार चक्का वाहनों को जब्त कर प्रखंड मुख्यालय से लेकर व्यापार मंडल परिसर में लगवाते दिख रहे थे। पंचायत चुनाव को लेकर वाहनों की धरपकड़ पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। वाहन कोषांग प्रभारी सीओ मु. मोइनुद्दीन ने बताया कि पंचायत चुनाव में पुलिस और चुनाव कर्मियों को बूथ तक ले जाने के लिए वाहनों को जब्त किया जा रहा है। अभी तक करीब डेढ़ सौ वाहनों को जब्त किया गया है। इस क्रम में प्रखंड मुख्यालय बैरियर के समीप अवर निरीक्षक आफताब आलम बाइक धरपकड़ एवं जांच पड़ताल में लगे हुए थे। कई बाइक को कागजात सहित अन्य कारणों से थाना परिसर में लगवाया गया है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया जुर्माना के उपरांत बाइक को मुक्त किया जाएगा।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post