रजौन थाना पुलिस ने अज्ञात शव को किया बरामद

रजौन, बांका: भागलपुर दुमका मुख्य सड़क मार्ग रजौन अंतर्गत प्रोन्नत मध्य विद्यालय पुनसिया बाजार के पूर्व बगीचा के समीप हरना प्रशाखा नहर से करीब 55 वर्षीय अज्ञात अधेड़ की क्षत-विक्षत अवस्था में सड़ी गली शव को रजौन थाना पुलिस ने सोमवार को बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि चक्रवाती तूफान गुलाब की बारिश के क्रम में शव आकर नहर के समीप पड़ा हुआ था। मछुवारे नहर में जाल लगाए हुए थे। उसी जाल में अज्ञात शव सड़ी गली अवस्था में फंसा पड़ा हुआ था। मछुवारे का जाल पर नजर पड़ते शव को देखकर भौचक्के रह गए। थाना को सूचना मिलने पर अज्ञात क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ी सड़ी गली शव को रजौन थाना पुलिस ने बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। मृतक के शव के पॉकेट से मोबाइल बरामद की गई है। बताया जा रहा है कहीं से मारकर शव को पानी के तेज बहाव में फेंक दिया गया होगा। पुलिस हर दृष्टिकोण से अनुसंधान करने में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक रखवाया जा रहा है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post