रजौन, बांका : सोमवार 4 अक्टूबर को आत्मा के परियोजना निदेशक विकास कुमार के दिशा निर्देश पर रजौन प्रखंड के सौ किसानों का दल बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में समेकित कृषि प्रणाली मॉडल के एक दिवसीय परिभ्रमण के लिए रजौन के प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रंजन कुमार एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक रमण कुमार द्वारा कराया गया। इस परिभ्रमण अभियान को आत्मा अध्यक्ष नरोत्तम मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर रजौन के प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रंजन कुमार एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक रमण कुमार ने इस कार्यक्रम के तहत कम भूमि में एक साथ कृषि के विभिन्न अवयव मछली पालन, बत्तख पालन, सब्जी की खेती, बागवानी, अंडा उत्पादन, मुर्गी पालन, बकरी पालन , मशरूम, मधुमक्खी, गाय पालन को एक साथ समायोजित कर परंपरागत तरीके से की गई खेती की अपेक्षा समेकित मॉडल में 10 गुणा ज्यादा मुनाफा होने के साथ-साथ किसानों की आर्थिक स्थिती भी सुदृढ़ होने की बात कही। मालूम हो इस प्रणाली से प्रगतिशील किसान अमरकांत सिंह, शिवम सिंह, संजीव सुमन एवं अन्य किसान अत्यधिक प्रभावित हुए हैं। मौके पर उपस्थित अन्य किसानों को भी जागरुक होकर प्रगतिशील किसान अमरकांत सिंह आदि से प्रेरणा लेते हुए नए मॉडल अपनाने की बात कही।
रिपोर्ट: केआर राव