रजौन (बांका):त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 8 अक्टूबर को हुए मतदान का परिणाम 10 अक्टूबर को घोषित हो गया है। इस बार प्रखंड के 18 पंचायतों के 18 सरपंच पद के लिए कुल 93 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें से क्रमशः सिंहनान पंचायत से मुकेश कुमार सिंह, मझगांय-डरपा से राजेश राय, संझा-श्यामपुर से भवानी मिश्रा, राजावर से अरुणा देवी, धायहरणा-महगामा से मो. अंसार, अमहारा-हरचंडी से राजीव कुमार, सकहारा से रूबी कुमारी, नवादा-खरौनी से राखी कुमारी, तिलकपुर से दूसरी बार नारायण मंडल, खैरा पंचायत से उत्तम कुमार शर्मा, रजौन से जुली देवी, भवानीपुर-कठौन से दूसरी बार विशुनदेव हरिजन, चिलकावर-असौता से आरती देवी, कठचातर-लीलातरी से दूसरी बार बबलू कुमार राव, मोरामा-बनगांव से शम्भू कुमार, धौनी-बामदेव से बावली देवी, ओरहारा से दूसरी बार कुमोद चन्द्र झा और पड़घड़ी-लकड़ा पंचायत से रिकॉर्ड वोट से पूर्व सरपंच सह अधिवक्ता जयराम सिंह की धर्मपत्नी दूसरी बार पूनम देवी ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की है।
रिपोर्ट: केआर राव