पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित विजयी प्रत्याशियों के बीच प्रमाण पत्र किया गया वितरण

रजौन (बांका):तीसरे चरण का पंचायत चुनाव परिणामों की घोषणा 10 अक्टूबर को बांका पीबीएस कॉलेज कैंपस में किया गया था। मतगणना के घोषणा के बाद कई जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों ने प्रमाण पत्र नहीं लिया था। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजकुमार पंडित ने दुर्गा पूजा अवकाश रहने के बाद भी सोमवार से ही लगातार अपने प्रतिनियुक्त सहायक चुनाव कर्मियों के साथ कैंप करते हुए जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों का प्रमाण पत्र तैयार करने के उपरांत मंगलवार से स्वयं कैंप करते हुए देते हुए देखे जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीत दर्ज करने के बाद भी कई विजयी मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमाण पत्र नहीं लिया था। वैसे वार्ड सदस्य, सरपंच एवं पंचों का 10 अक्टूबर की देर रात्रि तक संपन्न होने की स्थिति में प्रमाण पत्र तैयार नहीं हो सकने की स्थिति में नहीं दिया जा सका था। इस कारण प्रमाण पत्र नहीं लेने वालों ने सोमवार की सुबह से ही देर रात्रि तक आईटी भवन के बाहर इर्द गिर्द चक्कर लगाते रह गए। जिसे मंगलवार को बीडीओ, सीओ मु. मोइनुद्दीन ने कैंप करते हुए जिला मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी, मुकेश कुमार सिंह, कौशल किशोर, राजेश कुमार, श्रीकांत कुमार, सुबोध कुमार, आरटीपीएस सहायक विकास कुमार, सौरभ कुमार आदि के सहयोग से प्रमाण पत्रों का वितरण करवाना प्रारंभ कर दिया गया। बीडीओ ने बताया 18 मुखिया, 18 सरपंच, 26 पंचायत समिति सदस्य, 256 वार्ड सदस्य, 256 पंच का प्रमाण पत्र निर्गत किया जा रहा है। बीडीओ ने बताया रजौन पंचायत वार्ड नंबर 10 से सतीश यादव को निर्विरोध प्रमाण पत्र दिया गया। इस प्रकार पंच 256 पद में से 78  पंच सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post