रजौन (बांका): स्वास्थ्य एवं सरकार के आदेश पर रजौन प्रखंड में 22 अक्टूबर से वैक्सीनेशन महा सर्वे अभियान को लेकर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में डॉक्टर ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं के साथ बैठक की गई। बैठक में आशा कार्यकर्ता एवं सेविकाओं को बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवो में घर-घर जाकर मतदाता सूची के माध्यम से सर्वे कर प्रत्येक मतदाता का कोविड टीकाकरण हुआ है कि नहीं इसका सर्वे कर पता लगाया जाएगा।अभी तक जो व्यक्ति किसी कारण बस टीका नहीं लगा सके हैं उसे प्रेरित कर टीका लगवाने को कहा जाएगा। दुर्गा पूजा में मेला के दौरान पंडाल में शिविर लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। वैक्सीनेशन महा सर्वे अभियान के दौरान एक भी लोग टीकाकरण से नहीं छूटे यह लक्ष्य रखा गया है।मतदाता सूची के माध्यम से सर्वे के दौरान पहला डोज और दूसरा डोज अभी तक किस किस व्यक्ति ने नहीं लिया है इसका पता लगाकर टीकाकरण करवाया जाएगा। मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन, डॉक्टर अमित कुमार, केयर इंडिया के प्रनुपम कुमार सिंह, यूनिसेफ विक्रम कुमार, बीसीएम शिवपूजन सहाय सहित आशा कार्यकर्ता एवं सेविका उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राव