रजौन के मुखिया पद में से पांच पुराने ने ही अपनी दोबारा जीत दर्ज कराने में रहे कामयाब

रजौन (बांका),:पंचायत चुनाव परिणाम में 18 मुखिया पद में से 5 ने ही अपनी कुर्सी बचा सकी। 13 मुखिया नए चेहरे के रूप में उभर कर आए हैं। अपनी कुर्सी बचाने वाले में से 5 पुराने मुखिया मझगांय-डरपा पंचायत से मृत्युंजय कुमार, सकहारा अमृता देवी, भवानीपुर-कठौन मनोज दास, मोरामा-बनगांव रणधीर यादव एवं परघड़ी लकड़ा पंचायत से पूर्व मुखिया सह जदयू राज्य परिषद सदस्य की पत्नी चंदा रानी है। नए मुखिया निर्वाचित होने वाले में सिंहनान रविंद्र वर्मा, संझा-श्यामपुर आशा देवी, राजावर से पूर्व मुखिया सह पूर्व उप प्रमुख अवधेश यादव की धर्मपत्नी बबीता देवी, धायहरना-महगामा मु.नेसात आलम, हरचंडी-अहमारा से पूर्व मुखिया सह पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष भैरो सिंह, नवादा-खरौनी पंचायत से पूर्व मुखिया सह इंटर स्तरीय हाई स्कूल नवादा बाजार के वरीय शिक्षक दयाशंकर सिंह की धर्मपत्नी आरती देवी, तिलकपुर से श्रवण मंडल, खैरा रानी देवी, रजौन से मध्य विद्यालय हेड मास्टर फुलेश्वर हरिजन की धर्मपत्नी रंजना देवी, चिलकाबर-असौता मोनिका कुमारी, कठचातर-लीलातरी प्रियंका कुमारी, धौनी-बामदेव अनुपम कुमारी एवं ओरहारा पंचायत से मालती गांव के प्रवीण कुमार सिंह मुखिया पद के लिए नवनिर्वाचित हुए हैं। इस प्रकार जिला परिषद उत्तरी से जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह निवर्तमान मुखिया राघवेंद्र सिंह की धर्मपत्नी विभा देवी, जिला परिषद मध्य क्षेत्र से लगातार दो पंचवर्षीय प्रमुख एवं निवर्तमान जिला परिषद सुमन पासवान तथा दक्षिणी जिला परिषद सदस्य क्षेत्र से आजाद भारत के प्रथम प्रमुख गणेश प्रसाद सिंह के पौत्र मुकेश कुमार सिंह निर्वाचित हुए है।सर्वाधिक मुखिया से जीत हासिल करने वाले में से परघड़ी-लकड़ा पंचायत के मुखिया चंदा रानी है।इस पंचायत से इनके  विरुद्ध 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। इसके बाद भी करीब सात सौ वोट से जीत दर्ज की है। इस प्रकार राजावर पंचायत से बबीता देवी एवं ओरहारा पंचायत से प्रवीण कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post