रजौन (बांका):रजौन पंचायत आम चुनाव-2021 का मतगणना तीसरे चरण का कार्य संपन्न करा लिया गया है। रजौन प्रखंड के 26 पंचायत समिति सदस्यों में से निवर्तमान प्रखंड प्रमुख रूबी कुमारी ने जहां दोबारा जीत हासिल कर ली है। वहीं निवर्तमान उपप्रमुख नीलम देवी चुनाव में इस बार सिंहनान पंचायत से पराजित हो गई है। पंचायत समिति सदस्यों में से अक्सर नए चेहरे उभर कर आई है। पंचायत समिति सदस्य पद से निर्वाचित होने वाले में सिंहनान से गुड्डी देवी, उदय पासवान, मझगांय -डरपा अनिल कुमार मंडल, अनीता राव, संझा-श्यामपुर पंचायत से निशा कुमारी, राजावर पंचायत से माला देवी, कुमारी तू पराग, धायहरना-महागामा पंचायत से मु. सिराज, गुड्डू राजा, हरचंडी-अमहारा से शरणलता सिंह, सकहारा पंचायत उत्तरी से दिलीप कुमार दास, दक्षिणी से पंकज कुमार सिंह, नवादा- खरौनी पंचायत से रेखा देवी, बिट्टू सिंह, तिलकपुर पंचायत से रेनू कुमारी, खैरा पंचायत से किरण देवी, मेघु पासवान, रजौन जूली देवी, भवानीपुर-कठौन पंकज कुमार सुमन, चिलकाबर-असौता महेश यादव, निलेश कुमार, कठचातर-लीलातरी से निवर्तमान प्रमुख रूबी कुमारी, मोरामा- बनगांव अंजू देवी, धौनी-बामदेव अशोक रजक, औरहारा सरस्वती देवी एवं परघड़ी लकड़ा पंचायत से मीरा देवी निर्वाचित हुए हैं। पंचायत समिति सदस्यों का परिणाम निकलने के साथ प्रमुख उपप्रमुख पद के लिए अभी से तैयारी में जोड़ घटाव सेटिंग-गेटिंग कार्य प्रारंभ हो गया है।
रिपोर्ट: केआर राव