रजौन (बांका): डीजल पेट्रोल का दाम घटने के बाद भी ऑटो चालक का मनमानी सातवें आसमान पर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिदिन छात्र-छात्राएं मैट्रिक एवं 12वीं की तैयारी को लेकर प्रतिदिन ग्रामीण इलाकों से प्राइवेट ट्यूशन कोचिंग के लिए रजौन आया जाया करती है। शुक्रवार को हिम्मत जुटाकर बामदेव इलाके की 12वीं कक्षाएं की 5 छात्राएं ऑटो चालक द्वारा प्रतिदिन आने जाने के क्रम में अधिक भाड़ा लेने को लेकर रजौन थाना पहुंच गई। बामदेव इलाके की 12वीं कक्षा की छात्राएं दुलारी कुमारी, निशि कुमारी, सोनाली भारती, छोटी कुमारी एवं पल्लवी कुमारी रजौन थाना पहुंच पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार एवं थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान को बताया ऑटो चालक बामदेव से रजौन आने-जाने का क्रम 10 से 15 रुपए वाजिब भाड़ा के स्थान पर बाय जबरन 20 रुपए भाड़ा लिया जाता है। नहीं देने की स्थिति में भला बुरा कह कर ऑटो से उतार दिया जाता है। 12वीं कक्षा की छात्राओं की टीस को भांपते हुए पुलिस इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष चौकीदार को भेज कर ऑटो स्टैंड पर बुक करने वाले स्टैंड किरानी को तलब किया। स्पष्ट शब्दों में बता दिया गया है आगे से कुछ भी शिकायत मिलने की स्थिति में ऑटो चालकों पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि इस प्रकार ही राजावर मोड़ से नवादा बाजार की दूरी 9 किलोमीटर रहने के बाद भी वाहन चालकों एलेन स्टैंड किरानियों द्वारा 30 रुपए भाड़ा लिए जाने की जानकारी लेनी है। रजौन से बामदेव की दूरी भी 7 किलोमीटर पर ऑटो चालकों एवं वाहन चालकों द्वारा 20 से 25 रुपए भाड़ा लिया जाता है।
रिपोर्ट: केआर राव