राजस्व कर्मचारियों के साथ सीओ ने की समीक्षात्मक बैठक

रजौन (बांका),:राजस्व वसूली की समीक्षा को लेकर सीओ ने राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठक की है। बैठक के क्रम में सीओ मु मोइनुद्दीन ने बताया कि रजौन अंचल को राजस्व सत्र 2021-2022 के लिए सरकार द्वारा 1.57 करोड़ रुपए वसूली का टारगेट दिया गया। अब तक 18 पंचायत में से मात्र चार राजस्व कर्मचारी इसमें प्रभारी सीआई बालमुकुंद दास, सुबोध कुमार झा, अरविंद कुमार दास एवं जयशंकर प्रसाद द्वारा भूविवाद एवं थाना द्वारा आयोजित जनता दरबार, मोटेशन सहित अन्य अंचल कार्यों का निपटारा करते हुए ऑनलाइन राजस्व वसूली के रूप में 13 प्रतिशत राजस्व वसूली की जा सकी है। जो जिले में दूसरा स्थान पर है। सीओ ने बताया मोटेशन के मामले में रजौन ने 93 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर रखा है। राजस्व वसूली समीक्षा बैठक में अंचल नाजिर संतोष कुमार सिंह, प्रधान सहायक शिवनारायण किस्कू सहित चारों राजस्व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। सीओ ने बताया इस सत्र के अंतिम तक निर्धारित लक्ष्य को पूरी कर ली जाएगी।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post