बांका: चांदन प्रखंड में नौवें चरण में होने वाली पंचायत चुनाव के लिए जहां उम्मीदवारों का प्रचार प्रसार चरम पर पहुंच गया है। वहीं प्रशासनिक कढ़ाई के कारण बुधवार को 11 उम्मीदवारों पर आचार संहिता का मामला दर्ज किया गया है। सभी उम्मीदवारों पर सार्वजनिक जगहों पर चुनाव प्रचार का पोस्टर चिपकाने को लेकर सीओ प्रशांत शांडिल्य ने थाने में मामला दर्ज कराया है। इसमें चांदन पंचायत के तीन मुखिया उम्मीदवार गौतम कुमार दुबे ,भागवत मिस्त्री, और वर्तमान मुखिया छोटन मंडल तीन जिला परिषद उम्मीदवार उर्मिला देवी,पिंकी देवी,और केली देवी चार सरपंच उम्मीदवार प्रमोद कापरी,गौरव कुमार,प्रेमचंद्र कापरी,चंदन कुमार सिंहा, एंव एक वार्ड सदस्य पोदीना देवी पर चुनाव आचार संहिता का मामला दर्ज किया गया है। इससे पूर्व भी मंगलवार को असुठा पंचायत के एक वार्ड सदस्य नुनेश्वर यादव पर बिना अनुमति जुलूस एंव मोटरसाइकिल रैली निकालने को लेकर मामला दर्ज किया है। प्रखंड में कुल 12 उम्मीदवारों पर आचार संहिता का मामला दर्ज होते ही उम्मीदवारों में हड़कंप मच गया है। और अब उम्मीदवार मंदिर,बिजली के पोल,सरकारी भवन से अपना बेनर औऱ पोस्टर हटाने के लिए काम कर रहे है।