रजौन में वाहन जांच अभियान में वसूला गया 10 हजार रुपया जुर्माना

रजौन (बांका):बांका एसपी अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर रजौन थाने की पुलिस ने बुधवार को थाना चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन जांच का नेतृत्व एसआई नागेंद्र प्रसाद एवं अन्य पुलिस बल कर रहे थे। इस दौरान दर्जनों वाहन जब्त किया गया। बिना मानक के वाहन चलाने वाले चालकों को सबक सिखाया तथा उन पर आर्थिक जुर्माना लगाया गया। चेकिंग के दौरान किसी के पास हेलमेट नहीं था तो किसी के पास कागजात पूरे नहीं थे। इसके साथ कई वाहनों से 10 हजार रुपया जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाने से दुपहिया चालकों में हड़कंप मचा रहा। कई वाहन चालक पुलिस के अभियान को देखकर दूसरे रास्ते से जाते हुए दिखे। थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार वाहन जांच अभियान चलाई जा रही है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post