रजौन (बांका):बुधवार को रजौन थाना अंतर्गत खैरा पंचायत की एक 30 वर्षीय महिला के साथ डायन के आरोप में मुंह में कपड़ा ठूंस कर अर्धनग्न कर मारपीट किए जाने का मामला थाना पहुंचा है। थाना में दिए गए आवेदन में 30 वर्षीय महिला ने बताया है कि शौच करने बाहर निकले हुए थे। इसी क्रम में बखड्डा गांव के प्रमोद, अरुण, कुमोद, सनी एवं उपेंद्र यादव ने डायन के आरोप में गिरा कर मारपीट करने लगा। चिल्लाने एवं विरोध करने पर मुंह में कपड़ा ठूंस कर अर्धनग्न कर छेड़छाड़ करते हुए मारपीट करने लगा। इस बीच गांव के ही पवन यादव एवं कविता देवी को पहुंचने पर सभी लोग भाग निकले। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया मामले की जांच कराई जा रही है। सत्यता पाए जाने पर मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट:केआर राव