रजौन (बांका): बुधवार को प्रखंड अंतर्गत चकसफिया मौजा से कटे हुए धान का फसल लूटने का मामला प्रकाश में आया है। थाना में दिए आवेदन में रजौन निवासी चंपा कुमारी के अनुसार मेरे खेत पर मजदूर काम कर रहा था जिसको लेकर मेरा पुत्र खाना लेकर खेत पर गया तो देखा कि परघड़ी निवासी कैलाश सिंह, नयन कुमार सिंह एवं नरीपा निवासी राजीव कुमार सिंह, धर्मचक निवासी अमरेश कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह द्वारा मेरे खेत का कटा हुआ फसल लूटकर ट्रैक्टर से लेकर भाग रहा था। ट्रैक्टर चालक कठचातर निवासी मारकंडेय सिंह है। जिसका मेरे पुत्र ने मोबाइल में प्रमाण के तौर पर वीडियो रिकॉर्डिंग किया है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया मामला संज्ञान में आया है जांच पड़ताल की जा रही है।
रिपोर्ट: केआर राव