रजौन (बांका):राजावर पंचायत के कठरंग गांव में श्रीमद् भागवत कथा गांव के रुद्रेश्वरी प्रसाद सिंह के दरवाजे पर 12 नवंबर से चल रहा है। कथा के छठे दिन पंडित आचार्य फनी भूषण पाठक ने कृष्ण जन्म प्रसंग को सुनाया। उन्होंने अपने अमृतवाणी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण मात्र से सारे पापों का नाश हो जाता है। कथा श्रवण मात्र से ही हरि दर्शन करने का सौभाग्य मिल जाता है। छठे दिन गांव सहित आसपास के श्रद्धालु काफी संख्या में कथा श्रवण के लिए पधारे हुए थे। गांव में हो रहे भागवत कथा से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। पंडित आचार्य फनी भूषण पाठक ने बताया कि गांव के रुद्रेश्वरी प्रसाद सिंह अपने घर परिवार के मंगलकामना के साथ-साथ गांव की कुशलता के लिए भागवत कथा करवा रहे हैं। गुरुवार को भागवत कथा, हवन यज्ञ, यज्ञ आहुति, मंगल आरती विसर्जन के साथ देर रात को संपन्न हो जाएगा।
रिपोर्ट: केआर राव