सड़क दुर्घटना में एक महिला हुई घायल

रजौन (बांका): बुधवार को प्रखंड अंतर्गत नरीपा गांव निवासी एक महिला सड़क दुर्घटना में घायल हो गई, जिसे रजौन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार प्रखंड अंतर्गत नरीपा गांव निवासी भैरव पासवान अपनी पत्नी रूबी देवी के साथ मोटरसाइकिल से रजौन बाजार जा रहा था इसी क्रम में रजौन बाजार में अज्ञात अनियंत्रित वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार रूबी देवी जख्मी हो गई जबकि बाइक चालक भैरव पासवान को मामूली चोट लगी है। जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही किया गया।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post