पोलियो की तर्ज पर पहले दिन 12 सौ लोगों को लगा कोरोना टीका

रजौन (बांका): मंगलवार को पोलियो टीकाकरण अभियान के तर्ज पर डोर-टू-डोर प्रखंड क्षेत्र में 44 टीम ने गांव का भ्रमण कर 12 सौ लाभुकों को कोरोना टीका लगाया गया। 125 घरों पर टीका लगाने के लिए एक मोटरसाइकिल मोबाइल टीम को लगाया गया था। डोर टू डोर हो रहे वैक्सीनेशन को लेकर प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार और स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन, डॉ. विक्रम कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉक्टर अमित कुमार, केयर इंडिया के प्रअनुपम, बीसीएम पूजन शाह लगातार जायजा ले रहे थे। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि 44 टीमों की मदद से 12 सौ लोगों को टीका लगाया गया।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post