प्रथम ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के नेतृत्व में कॉलेज एवं स्कूली छात्राओं ने प्रखंड अंचल एवं थाना का किया दीदार

रजौन (बांका): यूनिसेफ की सहयोगी संस्था प्रथम की ओर से बाल अधिकार सप्ताह के तहत मंगलवार को आईटी भवन से लेकर रजौन थाना परिसर का कॉलेज एवं स्कूली छात्राओं को रूबरू कराते हुए दीदार करवाया गया है। इस क्रम में यूनिसेफ के सहयोगी संस्था प्रथम ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुधांशु शेखर एवं मड़नी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 240 की सेविका गंगा कुमारी दीदार कराने में मुख्य रूप से सहयोग कर रहे थे। कॉलेज एवं स्कूल छात्राओं को आईटी भवन स्थित आरटीपीएस काउंटर से जाति, आवासीय, आय अन्य प्रमाण पत्र बनाने से संबंधित से लेकर सीओ मु. मोइनुद्दीन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश प्रसाद सिन्हा, सीडीपीओ सुनीता कुमारी, प्रखंड लोहिया ओडीएफ कोऑर्डिनेटर नेहा झा, अंचल नाजिर संतोष कुमार सिंह, आवास पर्यवेक्षक रविंद्र कुमार सहित अन्य कार्यालयों में छात्राओं को ले जाकर हर तरह की जानकारियों से अवगत करवाया। आईटी भवन के दीदार के बाद प्रथम ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुधांशु शेखर रजौन थाना परिसर लाया गया। यहां उपस्थित छात्राओं को पुलिस अवर निरीक्षक मु. आफताब आलम, गणेश कुमार सिंह आदि उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों ने थाना से संबंधित हर तरह की जानकारी दी। पुलिस अधिकारी आफताब आलम ने उपस्थित छात्राओं को बताया किसी भी तरह की बाल अपराध या बाल अधिकार से संबंधित मामला हो बेहिचक सीधे थाना आकर या मोबाइल पर जानकारी दे सकते हैं। पुलिस सदैव तत्पर रहती है। बाल अधिकार के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सहभागीता, मनोरंजन परिवार का अंग बताया। इस क्रम में छात्रा स्वाति प्रिया, साक्षी, भवानी, संजू, नेहा, राखी, आशा, खुशी, राजनंदनी, सपना, स्नेहा आदि कई छात्राएं उपस्थित थी।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post