रजौन(बांका):प्रखंड क्षेत्रों में पोलियो के तर्ज पर डोर टू डोर घर से लेकर खेत खलियान पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर लाभुकों को लगातार टीका लगा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को भी प्रखंड क्षेत्रों में एएनम एवं प्रभारी डॉ ब्रजेश कुमार डोर टू डोर लोगों के बीच पहुंचकर 12 सौ लाभुकों को टीका लगाया गया। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से ग्रामीण स्तर के लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करते हुए टीका लगाया गया। जिसको लेकर क्षेत्र में लगातार आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सेविका और जीविका दीदी द्वारा डेफिनेशन के प्रति लाभुकों को जागरूक किया जा रहा है। प्रभारी डॉ ब्रजेश कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन खुद से मोर्चा संभालकर टीकाकरण करवा रहे हैं।बता दें कि सिविल सर्जन द्वारा बताया गया था कि 25 नवंबर के बाद कोरोना का पहला डोज सरकार बंद करने जा रही है।प्रभारी डॉ ने बताया कि पोलियो की तर्ज पर लोगों को प्रेरित कर 12 सौ लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
रिपोर्ट: केआर राव