तीन दिवसीय कार्तिक मेला नबादा में पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ

रजौन(बांका):कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नवादा हाट बाजार परिसर स्थित कार्तिक मंदिर में शुक्रवार की मध्यरात्रि वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रतिमा स्थापित कर पूजा बुंदेला शनिवार से प्रारंभ हो गया है।प्रतिमा स्थापित में से कार्तिक,गणेश, शंकर पार्वती,लक्ष्मी-सरस्वती आदि देवी-देवताओं को स्थापित किया गया है। नवयुवक कार्तिक पूजा समिति अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पूजा एवं मेला  रविवार एवं सोमवार को करने के उपरांत प्रतिमा विसर्जित  कोल्हनी नदी में कर दिया जाएगा। कार्तिक पूजा एवं मेला को लेकर पूरे बाजार वासियों में खुशी का वातावरण देखा जा रहा है।मंदिर परिसर को दूधिया चकाचौंध रोशनी से पाट दिया गया है।बाजार के संपूर्ण नवादा बजाज एवं ग्रामवासी मेला पूजा को संपन्न कराने में सहयोग कर रहे हैं।प्रखंड सहित जिला का एकमात्र कार्तिक मेला नवादा में होने को लेकर नवादा सहित आसपास के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post