पुनसिया इंग्लिश मोड़ सड़क मार्ग पुनसिया बस्ती पोखर के समीप बोलेरो और बाइक की भिड़त में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी,दोनो रेफर

रजौन(बांका):शनिवार की संध्या  भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग स्थित पुनसिया भु-आसन तालाब के पास अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद बेहोशी हालत में ही स्थानीय लोगों की मदद से रजौन सीएससी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहोशी हालत में ही दोनो को आनन-फानन में भागलपुर के  मायागंज रेफर कर दिया।मौके से बोलेरो लेकर चालक भागने में सफल रहा।जानकारी के अनुसार बौसी थाना क्षेत्र के वेरीसाल निवासी धर्मेंद्र कुमार और रजौन क्षेत्र के लीलातरी निवासी रंजन कुमार एक साथ बाइक से बाराहाट की ओर जा रहा था इसी क्रम में पुनसिया भु-आसन तालाब के समीप सामने से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।जिसमे धर्मेंद्र कुमार की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। जिसे बेहोशी हालत में ही मायागंज रेफर किया गया है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post