प्राइज मिलने की घोषणा पर 1420 लाभुकों ने लगवाया कोरोना टीका का दूसरा डोज

रजौन (बांका): विभागीय आदेश पर वैक्सीन का दूसरा डोज समय से 7 दिनों के अंदर लेने वाले लोगों को उपहार देने की घोषणा पर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के 950 लोगो ने दूसरा टिका लगवाया। दूसरा डोज लेने वाले लोगों को बंपर प्राइज देने की घोषणा पर टीका लेने वाले लाभुकों की काफी भीड़ लगी। शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के 40 जगहों एवं रजौन सीएससी केंद्र डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाकर 1420 लाभुकों को पहला और दूसरा डोज लगाया गया। जिसको लेकर प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन सहित अन्य डॉक्टर क्षेत्र में पहुंचकर वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि विभागीय आदेश पर 27 से 31 दिसंबर के बीच सेकंड डोज लेने वाले लोगों को प्राइज दिया जाएगा।जिसको लेकर आज 1420 लाभुकों को टीका लगाया गया है।विभाग ने वैक्सीनेशन के प्रति लाभुकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के प्राइज देने की घोषणा की है।

रिपोर्ट: केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post