रजौन (बांका):पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार एवं रजौन थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने शनिवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर अचानक छापेमारी के क्रम में परघड़ी-लकड़ा पंचायत अंतर्गत किशनपुर गांव देसी पिस्तौल एवं 78 बोतल देसी विदेशी शराब के साथ किशनपुर गांव के ही रजनीश कुमार को रंगो हाथ गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि किशनपुर गांव के रजनीश कुमार यादव को 300 एमएल का 65 बोतल देसी शराब एवं 375 एमएल का रॉयल स्टेट 13 बोतल विदेशी शराब एवं देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया है। थाने में मामला दर्ज करते हुए रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। इस पुलिस की कार्रवाई से पूरे किशनपुर एवं चैनपुर गांव में शराब कारोबारियों एवं तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
रिपोर्ट: केआर राव