रजौन (बांका):सहायक थाना नवादा बाजार की पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक के पास गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए 82 बोतल देसी शराब बरामद किया लेकिन दो मोटरसाइकिल सवार तस्कर भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार शराब की खेप पार होने की गुप्त सूचना पर नवादा थाना अध्यक्ष नसीम खान ने पुलिस बल के साथ कोतवाली चौक के समीप छापेमारी अभियान चलाया। इस क्रम में मोटरसाइकिल से शराब लेकर आ रहे दो तस्कर पुलिस को देख कर शराब की बोरी को मौके पर फेंक कर फरार हो गया। जिसके बाद नवादा थाने की पुलिस ने एक कुछ दूर तक मोटरसाइकिल फरार शराब तस्कर को पीछा कर खदेड़ कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।