रजौन (बांका): डीएन सिंह कॉलेज भूसिया, रजौन ने रविवार को एनसीसी का एक वर्ष पूरे होने की खुशी में वार्षिकोत्सव दिवस मनाया। इस मौके पर कॉलेज के एनसीसी छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी भी निकाली गई। प्रभात फेरी कार्यक्रम के बाद कॉलेज परिसर में एनसीसी के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेते हुए ग्रुप डांस, ग्रुप सांग सहित रंगारंग गीत संगीत, देशभक्ति राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर कॉलेज के छात्र छात्राओं शिक्षक शिक्षकेतर कर्मियों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जीवन प्रसाद सिंह, प्रो. शबनम भारती, एनसीसी डीआई सागर कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर जीवन प्रसाद सिंह ने बताया एनसीसी दिवस के शुभ अवसर पर उस्ताद सागर कुमार के संरक्षण में एनसीसी के ऑफिसर हर्षित राज, सोनी कुमारी, सी एच एम राहुल कुमार आदि कैडर ने एनसीसी दिवस समारोह के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता, ग्रुप डांस, ग्रुप सांग की प्रस्तुति कर एनसीसी के छात्र छात्राओं सहित कॉलेज का गौरव बढ़ाया है। कॉलेज प्रचार्य ने बताया इसके पूर्व एनसीसी के छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाल कर एनसीसी के बढ़ते प्रभावों को प्रदर्शित किया है। एनसीसी डीआई सागर कुमार ने बताया कॉलेज में कुल 110 एनसीसी के छात्र-छात्राएं अपना परचम लहरा रहे हैं। एसएससी के वार्षिकोत्सव दिवस कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
रिपोर्ट: केआर राव