चम्पारण : पश्चिमी चम्पारण के नौतन थानाक्षेत्र के निवासी राहुल कुमार ने शनिवार को एक अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित किया जो शिक्षा के विषय पर आधारित था। यह कॉन्फ्रेंस सोशल क्राफ्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित था, जिसके आयोजक डॉ. टी.पी. शशिकुमार थे। राहुल ने भारतीय शिक्षा के महत्त्व को बताया और विदेशी छात्रों को अध्ययन हेतु भारत आमंत्रित किया। उन्होंने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के बारे में भी बताया। सम्बोधन के दौरान राहुल ने छात्रों को सुझाव दिया कि वों सिर्फ इंजीनियरिंग और मेडिकल के पीछे ना भागें, बहुत सारे अच्छे कोर्स हैं जैसे पत्रकारिता, वकालत, कृषि, टेक्नोलॉजी आदि। उन्होंने बताया कि सबके पास दुनिया को बदलने की क्षमता है।
वेबिनार में सैकड़ो लोग शामिल थे, जो विश्व के विभिन्न देशों से थे।
बता दें कि राहुल कुमार जिला के के. आर. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पूर्व छात्र हैं और हिंदुस्तान ओलिंपियाड 2018 के जिला टॉपर रहें हैं। ये विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के लिए लेख लिखते हैं।
रिपोर्ट: केआर राव