शंभूगंज, बांका : प्रखंड में पूर्व से जदयू में चल रहे घमासान विवाद पंचायत चुनाव के बाद और गहराते जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच आपस में ही घमासान मच गया है। पार्टी के पांच दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रखंड जदयू अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को खेसर रोड में जदयू जिला सचिव पप्पू यादव के आवास पर बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता युवा जदयू अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया। जिसमें प्रखंड के 19 पंचायतों से पांच दर्जन से भी अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने एकमत ध्वनि स्वर में प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह को पार्टी से निलंबन की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। जहां युवा जदयू जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर कुमार, प्रखंड युवाध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश सिंह कुशवाहा, छत्रहार पंचायत अध्यक्ष कन्हायचंद्र दास, बिरनौधा के पूर्व पंचायत अध्यक्ष धर्मवीर कुमार, वरीय कार्यकर्ता पंकज शर्मा सहित अन्य ने कहा कि प्रखंड जदयू अध्यक्ष बालेश्वर के कार्यशैली से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। प्रखंड अध्यक्ष तानाशाह हो गए हैं और कार्यकर्ताओं से भेदभाव करने लगे हैं । इतना ही नहीं पंचायत चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को एक दूसरे का कानाफूसी कर लड़ाने का काम किया है। कहा कि आज प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद के चलते पार्टी रसातल में जा रहा है। आक्रोशित लोगों ने बालेश्वर प्रसाद को अध्यक्ष पद से निलंबन करने की मांग की है। यदि 15 दिसंबर के पहले कार्रवाई नहीं होती है तो इनके खिलाफ पंचायतवार बुथ स्तर पर मुहिम छेड़ा जाएगा। इस संबंध में प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद ने कहा कि कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी बदनाम हो रही है। पंचायत चुनाव पार्टी स्तर का नहीं, बल्कि समाजिक स्तर पर होती है।
रिपोर्ट: केआर राव