200 लोगों को लगाया गया कोरोना टीका

रजौन (बांका): रविवार को रजौन सीएससी सहित प्रखंड क्षेत्र के चिन्हित जगहों पर डोर-टू-डोर स्वास्थ्य कर्मी ने पहुंच कर 200 लाभुकों को टीका लगाया। रविवार को कोविडशील्ड और कोवैक्सीन पहला और दूसरा डोज लाभुकों को लगाया गया। विशेषण को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। वहीं कोरोना का दूसरा टीका लेने के लिए विभाग द्वारा लाभुकों को प्राइज देकर आकर्षित किया जा रहा है। जिसके कारण वैक्सीनेशन लेने वालों में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। जिसको लेकर आंगनवाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता एवं जीविका दीदी द्वारा गांव गांव पहुंचकर लोगों को टीका लेने के प्रति लगातार प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि डोर-टू-डोर आज 200 लोगों को टीका लगाया गया है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post