अज्ञात चोरों ने बाइक उड़ाई

रजौन(बांका):प्रखंड अंतर्गत रजौन बाजार सब्जी हाट से एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। संबंधित व्यक्ति सब्जी खरीदने गया था इसी बीच अज्ञात चोरों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। इस संबंध में प्रखंड अंतर्गत खिड्डी गांव निवासी मनीष कुमार सिंह ने थाना को दिए आवेदन में बताया है कि रविवार को सब्जी खरीदने के लिए रजौन बाजार हाट गए थे। इस दौरान मैंने अपनी बाइक को सब्जी हाट के पास खड़ी करके सब्जी खरीदने गया जब वापस लौटकर आया तो देखे मेरा बाइक उस स्थान से गायब मिला। जिसके बाद आसपास में भी खोजबीन किए लेकिन कुछ अता पता नहीं चल सका। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने में लिखित मोटरसाइकिल चोरी संबंधी आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि मामला सही प्रतीत नहीं लग रहा है। फिर भी जांच पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post