नोवे चरण के चुनाव के लिए कर्मी को पदाधिकारियो दिया अंतिम टिप्स

 बांका: प्रखंड में 29 नवंबर को नोवे में चरण में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय में सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ जिला के पदाधिकारियों ने एक दिशानिर्देश बैठक  आयोजित किया। जिसमें मूल रूप से ईवीएम, मतपेटिका संग्रहण, मतपत्र, पेपर सील, समेत अन्य सामग्री के उपलब्ध कराने पर बल दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त रवि प्रकाश के अलावे एसपी अरविंद गुप्ता जिले के कई पदाधिकारी, प्रखंड के सीडीपीओ बंदना दास, एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह, सहित अन्य उपस्थित थे। पदाधिकारियों द्वारा सबसे पहले मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। ताकि समस्याओं का निदान किया जा सके। सभी सेक्टर पदाधिकारीयों को पूरी तरह मुस्तैद रहने के लिए कहा गया। साथ ही  सेक्टर पदाधिकारी अपने-अपने सेक्टर में मतदान के दिन भ्रमण रहने का भी आदेश दिया गया। साथ ही यह भी दिशानिर्देश दिया गया कि अगर कहीं से भी ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायत आती है तो उसे तुरंत बदलने का कार्य करेंगे। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि मतदान केंद्रों में फर्नीचर या किसी अन्य प्रकार की असुविधा है तो उसकी भी जानकारी प्रधानाध्यापक से बात कर दिया जा सकता है। सभी सेक्टर पदाधिकारी को मशीन में आने वाली सभी प्रकार की खराबी और उसके निवारण की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर सभी सेक्टर पदाधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट और सुरक्षाकर्मी भी उपस्थित थे। साथ ही चांदन सुईया,भैरोगंज सहित अन्य जगहों से आये थानाध्यक्ष भी उपस्थित थे।

चुनावकर्मी को ब्रीफिंग के बाद एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि चांदन प्रखंड के अधिकतर बूथ नक्सल प्रभावित होने के कारण विशेष सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है। इसमे हर बूथ के लिए गस्ती टीम के साथ हर बूथ पर विशेष सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। पुलिस विभाग की पूरी टीम पूरी तरह तटपर रहेगी और जहां भी जरूरत होगी अविलम्ब पहुँच कर कार्यवाई करेगी।गस्ती टीम के साथ कुछ टीम को किसी जरूरी काम के लिए रिजर्व भी रखा गया है। जो किसी भी जगह कभी भी जाने को तैयार रहेगे। मतदाताओं को भी इस बात का ध्यान देना होगा की जब भी कोई असामाजिक तत्व या अनजान व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना पुलिस को तत्काल दे दे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post