1,12,469 मतदाता 1760 उम्मीदवार के भाग्य का करेंगे फैसला

 बांका:प्रखंड में आज एक लाख बारह हजार चार सौ उनहत्तर मतदाता पंचायत चुनाव के नोवे चरण में 1760 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमे 17 पंचायतों के लिए मुखिया पद के 119,सरपंच के 101,पंसस के लिए 121,वार्ड सदस्य 1066 और पंच के 353 उम्मीदवार का मतदान होना है। इस चुनाव के लिए कुल 52882  महिला और 59587 पुरुष मतदाता है। इसके लिए 24 अक्तूबर से 29 अक्टूबर तक नामांकन कराया गया था।उसके बाद काफी लंबे समय तक चुनाव प्रचार के बाद यह क्षण आया है। जब मतदाता अपने वोट से अपना प्रतिनिधि चुन सकेंगे।इसके लिए हर उम्मीदवार अपने अपने पद के लिए हर तरह से चुनाव प्रचार करता रहा। चुनाव को शान्तिपूवर्क सम्पन्न कराने के लिए सारी तैयारी पूरी करते हुए 194 वार्ड के लिए 195 बूथ बनाया गया है। इसके लिए सुरक्षा की व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त किया गया है। देर रात तक सभी बूथों पर मतदानकर्मी एवं सुरक्षाबल के पहुंच जाने की संभावना है।जबकि अहले सुबह सभी बूथों पर ईवीएम मशीन औऱ बैलेट पेपर पहुंचा दिया जाएगा। इस चुनाव में मुखिया,पंसस सदस्य,जिला परिषद सदस्य और वार्ड सदस्य का चुनाव ईवीएम मशीन से जबकि सरपंच औऱ पंच का चुनाव बैलेट पेपर से होना है।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post