रजौन (बांका)भागलपुर-दुमका मुख्य सड़क मार्ग पर रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग दो सड़क दुर्घटना में चार लोग जख्मी हो गया। पहली घटना रविवार की देर संध्या हुई सड़क दुर्घटना में भागलपुर मायागंज निवासी दिवाकर कुमार (29) ढाकामोड़ निवासी अभिषेक कुमार (21) बुरी तरह से जख्मी हो गया। जबकि सोमवार की सुबह की घटना में रसलपुर के राजा साह (24) एवं चकमहमूद के मेहर खां (15) बताए जा रहे हैं। चारों को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. शहनवाज आलम एवं डॉ. रश्मि ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है। वहीं दिवाकर कुमार की स्थिति अभी भी नाजुक बताई जा रही है।