20 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रजौन (बांका):रजौन थाने की पुलिस ने प्रखंड क्षेत्र के फुटकीपुर, जबड़ा, बामदेव सहित अन्य गांव में शराब माफियाओं के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। इस क्रम में बामदेव गांव से छापेमारी के क्रम में 20 लीटर देसी शराब के साथ बामदेव बिंद टोला निवासी पंकज बिंद को रंगे हाथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना पर प्रखंड क्षेत्र के कई गांव में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाई गई। इस दौरान बामदेव गांव से 20 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर पंकज बिंद को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रिपोर्ट :केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post