रजौन (बांका): रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत ओड़हारा पंचायत से बीते मध्य रात्रि को एक महिला के साथ हथियार के बल पर दो लोगों द्वारा छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित द्वारा थाने में दिए आवेदन में कहा गया है कि गांव के ही विनिपन शर्मा और रविशन शर्मा, नकुल शर्मा सहित अन्य लोग ने हथियार से लैस होकर मेरे घर में घुस आए और मेरे साथ छेड़खानी करने लगा जिसका विरोध करने पर सभी ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने लगा चिल्लाने पर सभी ने घर से 10 का सामग्री सहित गले का चेन लेकर भाग गया। जिसके विरुद्ध थाने में आवेदन दिया गया है। थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
रिपोर्ट :केआर राव